तिरंगा यात्रा रैली की अगुवाई करते सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय व अकबरपुर नपाप अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा
अकबपुर विस क्षेत्र में निकली बृहद तिरंगा यात्रा रैली
अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में हो रहा है। आज गांव-गांव में तिरंगा यात्रा लोगों के अन्दर राष्ट्रप्रेम की भावना जगा रहा है। केन्द्र सरकार ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश में राष्ट्रीयता का भाव पैदा कर पूरी दुनिया में भारत का मस्तक गर्व से ऊँचा किया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा रैली को सम्बोधित करते हुए कहीं।
तिरंगा यात्रा संयोजक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्र प्रकाश वर्मा ने भी रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो लोगों में राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है और इसे जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है। इस तिरंगा यात्रा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जन-जन में तिरंगे का सम्मान व भारत का स्वाभिमान बढ़ाना है।
विवरण अनुसार अम्बेडकरनगर सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय की प्रेरणा से अकबपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों के साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 19 अगस्त दिन शुक्रवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहद तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में विधानसभा अकबरपुर के हजारों कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो मोटर साइकिलों के साथ लगभग डेढ़ दर्जन बाजारों में तकरीबन सौ किलोमीटर की यात्रा कर लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना जगाई। शुक्रवार को अकबरपुर विस क्षेत्र में निकली इस तिरंगा-यात्रा की शुरूआत अकबरपुर-कादीपुर सड़क मार्ग पर स्थित सोनगाँव से हुई।
सर्वप्रथम शहजादपुर चौक में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् भिखारीपुर, कशेरूआ, सहतूगंज, चनवां चौराहा, शिवरानाली, रामपुर सकरवारी, अटंगी, ताराखुर्द, जाफरगंज, सैदापुर, सिकंदरपुर, बरियावन बाजार, कुर्की बाजार होते हुए पटेलनगर तिराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर इस यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा-यात्रा के दौरान भाजपाजनों द्वारा देश के लिए शहीद हुए तमाम सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
हाथ में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में निकले भाजपाजनों को देखकर जनता में पार्टी के प्रति रूझान बढ़ने लगा है। पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा रैली को जहाँ हर वर्ग, समुदाय के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं इससे युवाओं व हर आयु वर्ग को लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह बढ़ने लगा है।
www.rainbownews.in
अम्बेडकरनगर : तिरंगा के सम्मान में भाजपाजन मैदान में
Reviewed by rainbownewsexpress
on
8:00:00 pm
Rating:
Reviewed by rainbownewsexpress
on
8:00:00 pm
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें