टाण्डा : प्रख्यात समाजसेवी धरमवीर सिंह बग्गा ने की कांवरियों की सेवा

यह रहा उनका सर्वधर्म सम्भाव का एक और उदाहरण

अम्बेडकरनगर। अयोध्या और श्रृंगीऋषि धाम से जल लाकर कांवरियों द्वारा अपनी आस्था के अनुसार विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के धार्मिक कार्य में शामिल लोगों की मदद में हाथ बढा कर समाज सेवी धरमवीर सिंह बग्गा ने सर्व धर्म संभाव की एक अदभुत मिशाल पेश की है। उन्होंने हजारों की संख्या में आने वाले इन कांवरियों के लिए रास्तों में जगह जगह खाने पीने से लेकर चिकित्सा सहित हर प्रकार के व्यवस्था लोगों ने कर रखी है। 
टाण्डा नगर की गंगा जमुनी तहजीब को हमेशा बनाये रखने वाले व सभी धर्म के लोगो को आपसी एकता के धागे में पिरोने वाले नगर के हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल समाजसेवी धरमवीर सिंह बग्गा की तरफ से मेला फीलिग स्टेशन व मेला गार्डन में रात और दिन लंगर का आयोजन चल रहा है। यहाँ दूर से आये थके हारे कांवरियों के लिए नमक डाल कर गरम पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने पैरों की सिकाई करके राहत महसूस करते हैं। इसके अलावा नहाने, खाने और नास्ते की भी व्यवस्था कांवरिया मंडल द्वारा की जा रही है। 
आयोजनकर्ता धरमवीर सिंह बग्गा के पुत्र तेजवीर सिंह बग्गा उर्फ अंकित व अमन बग्गा के साथ सरफराज अहमद ने  काँवरियों की मरहम पट्टी कर उनका प्राथमिक उपचार की जिम्मेदारी खुद सम्भाल रखी है। इसके साथ ही धरमवीर सिंह बग्गा के साथ हर तरह के सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देने वाले पूर्व एम एल सी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा काँवरियों की सेवा करते हुए दिखे तथा भूपेश जयसवाल उर्फ डब्बू अबू ओसामा  रघुनाथ यादव राम जयसवाल मुन्ना गुप्ता दिनेश वर्मा संगम जयसवाल अखिलेश यादव उमेश सिंह विजय गौतम सुभाष प्रजापति पवन मौर्या कालिका प्रसाद पाण्डेय अरविन्द कुमार हीरालाल गौड़ संजय शुक्ल रामजीत साहू काँवरियों की सेवा में लगे हुए है। 
नगर के प्रमुख समाजसेवी धरमवीर सिंह बग्गा द्वारा किया गया यह आयोजन नगर के अन्य आयोजनों में बिल्कुल अलग है क्यों की इनके सेवा कैम्प में सभी धर्म के लोग जल लेकर जाने वाले काँवरियों की पूरी श्रद्धा के साथ सेवा करने में लगे हुए थे इसके आलावा धर्मवीर सिंह बग्गा जहाँ रोजे के महीने में पूरे एहतराम के साथ रोजा इफ्तार का आयोजन करते है वही काँवरियों के लिए भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी धर्म के लोग शामिल हुए। 
हजारों कांवरियों के लिए खाने पीने से लेकर हर प्रकार का प्रबन्ध करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हर हर महादेव सेवा शिविर मेला गार्डन द्वारा किये जा रहे इस आयोजन हर श्रद्धालु यथा संभव अपना योगदान देता है। लोगों का मानना है कि अगर वे भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए कावर उठाने में असमर्थ हैं तो भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करके ही पूण्य कमा लिया जाय। इसे पुनीत कार्य मानकर लोग कांवरिया भक्तों की सेवा में दिनरात जुटे रहते हैं।
-Rainbow News Network
टाण्डा : प्रख्यात समाजसेवी धरमवीर सिंह बग्गा ने की कांवरियों की सेवा टाण्डा : प्रख्यात समाजसेवी धरमवीर सिंह बग्गा ने की कांवरियों की सेवा Reviewed by rainbownewsexpress on 8:00:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.