
मनोज कुमार ने कहा, ‘मैं निर्देशक के तौर पर जल्द वापसी करने जा रहा हूं। मैं आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने में जुटा हूं। इस फिल्म से दर्शकों को आर्यभट्ट के योगदान को बताया जाएगा। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है।‘ उन्होंने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। जटिल विषय होने के चलते इसकी स्क्रिप्ट पर पिछले तीन वर्षों से काम किया जा रहा है। वह इसमें नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं। इसीलिए कास्टिंग का काम उन्होंने नमित कपूर को सौंपा है। उन्होंने 1967 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। बतौर निर्देशक ‘उपकार‘ उनकी पहली फिल्म थी। मनोज कुमार ने इसके अलावा पूरब और पश्चिम, और क्रांति जैसी फिल्में भी बनाई हैं।
संकलनः- सत्यम सिंह
आर्यभट्ट पर फिल्म बनाएंगे मनोज कुमार
Reviewed by rainbownewsexpress
on
9:58:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें